इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्यविदेश

UK Election: ब्रिटेन आम चुनावों में लेबर पार्टी को बढ़त, पीएम कैंडिडेट स्टार्मर जीते; भारतवंशी सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को सिर्फ 30 सीटें मिलीं

UK Election 2024: ब्रिटेन में आम चुनाव के बाद जारी हुए एग्जिट पोल और मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतवंशी प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को तगड़ा झटका लगा है। अब तक 260 सीटों के नतीजे सामने आए। इनमें सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को सिर्फ 30 सीटें मिली हैं। वहीं, विरोधी लेबर पार्टी 100 से ज्यादा सीट हासिल कर चुकी है। यूके जनरल इलेक्शन में 4 जुलाई को वोटिंग हुई थी। एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री सुनक की पार्टी पिछड़ती हुई नजर आई। जबकि विरोधी दल को कुल 650 में से 410 सीटें मिलने का अनुमान है। इस चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी के ऋषि सुनक को लेबर पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार कीर स्टार्मर से कड़ी टक्कर मिली।

 

UK Election 2024: 2024 के चुनाव में ब्रिटेन की पार्टियों ने सबसे ज्यादा भारतवंशी प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। सभी दलों ने कुल 107 ब्रिटिश इंडियंस को टिकट दिया है। लेबर पार्टी ने सबसे ज्यादा 33 प्रत्याशियों को टिकट दिया। दूसरी ओर, कंजर्वेटिव पार्टी ने कुल 30 उम्मीदवारों पर दांव खेला है।

 

 

  • ब्रिटिश जनरल इलेक्शन में अब तक 260 सीटों के नतीजे घोषित हुए। ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को सिर्फ 30 सीटें मिलीं हैं।
  • लेबर पार्टी के पीएम कैंडिडेट कीर स्टार्मर लंदन की होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं।
  • AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव नतीजों से पहले गुरुवार को लंदन शेयर मार्केट में डॉलर के मुकाबले पाउंड में बढ़त देखी गई।

आम चुनाव के लिए गुरुवार को हुआ था मतदान (UK Election 2024:)
बता दें कि ब्रिटेन में आम चुनावों के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे (भारतीय समयानुसार 11:30 बजे) मतदान शुरू हुआ था। इस दौरान 40 हजार मतदान केंद्रों पर रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार 2:30 बजे) वोटिंग हुई। इसके कुछ देर बाद ही एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए। जिनमें भारतवंशी ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को करारी हार मिलती दिखाई गई। सभी एग्जिट पोल सर्वे में कंजर्वेटिव पार्टी पिछड़ी है। यूगोव के सर्वे में तो लेबर पार्टी को 425, कंजर्वेटिव को 108, लिबरल डेमोक्रेट को 67, SNP को 20 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

 

 

2019 में सुनक की पार्टी की हुई थी बंपर जीत (UK Election 2024:)
ब्रिटेन में 2019 के जनरल इलेक्शन में ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को 365, कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी को 202 और लिबरल डेमोक्रेट्स को 11 सीटें मिली थीं। ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी पिछले 14 साल से सत्ता पर काबिज है। हालांकि, उसके शीर्ष नेतृत्व में लगातार उथल-पुथल के हालात बने रहे। पिछले 5 साल में कंजर्वेटिव पार्टी ने 4 बार प्रधानमंत्री बदले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button