बस में बैठकर पर्स से जेवर चुराने वाली दो महिलायें गिरफ्तार
बरगी पुलिस ने डेढ़ लाख के जेवर किये बरामद

बस में बैठकर पर्स से जेवर चुराने वाली दो महिलायें गिरफ्तार
बरगी पुलिस ने डेढ़ लाख के जेवर किये बरामद
जबलपुर यशभारत। थाना बरगी पुलिस ने बस में सफर कर रही महिला यात्री के पर्स से जेवर चोरी करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से सोने के झाले, चांदी की पायल और बिछिया सहित कुल ₹1,50,000 के आभूषण बरामद किए गए हैं।
थाना बरगी में श्रीमती सीमा जैन दमोह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी मां गुणमाला जैन के साथ दमोह से जबलपुर आई थीं और बस से बरगी जा रही थीं। रास्ते में उनके पर्स में रखे जेवर चोरी हो गए।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी (प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक)
हेमंत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दो संदिग्ध महिलाएं सिवनी बस स्टैंड पर देखी गई हैं। टीम ने दबिश देकर दोनों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपी मैं
यशोदा पति विजय लौंडे (38 वर्ष)
सुधा गायकवाड पत्नी कृष्णानंद गायकवाड (55 वर्ष)
दोनों निवासी कलमना, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) हैं।
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए सभी जेवर बरामद कर लिए गए। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
कार्यवाही को अंजाम देने में थाना प्रभारी हेमंत कुमार,
उप निरीक्षक कैलाशपुरी डेहरिया,
प्रधान आरक्षक रूपनारायण दुबे एवं विजय पटेल की सक्रिय भूमिका रही।







