जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जेएनकेविवि के कृषि विज्ञान केंद्र में किसान मेला प्राकृतिक खेती से ही किसान समृद्व होंगे: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

350 किसान पहुंचे कार्यक्रम में, केंद्रीय मंत्री ने किसानों से किया वर्चुअल संवाद

17 3

 

जबलपुर, यशभारत। रसायन खेती किसान को फायदा नहीं होगा, प्राकृतिक खेती से किसान समृद्व बनेगा। यह बात केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जवाहर नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र में किसान की भागीदारी प्राथमिकता हमारी आजादी का अमृत महोत्सव के किसान मेला के वर्चुअल कार्यक्रम में कही। उन्होंने ने कार्यक्रम में शामिल हुए करीब 350 किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि खाद्यान्न एवं सब्जियों के उत्पादन में कीटनाशक दवाएं और रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से जन स्वास्थ्य के नुकसान को देखते हुए प्राकृतिक खेती करने की कार्ययोजना बनाए। अधिक पैदावार होने से आलू, प्याज, धान, गेहूं के दाम गिर जाते हैं। अगर यही उत्पादन जहरमुक्त हो तो अन्य देशों को निर्यात कर किसानों को कई गुना लाभ दिलाया जा सकता है।

13 3

जवाहर नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र में किसान की भागीदारी प्राथमिकता हमारी आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का आयोजन विधायक अशोक रोहाणी, कुलपति डॉक्टर पीके बिसेन, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. डीपी शर्मा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र की डॉ. रश्मि शुक्ला के निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. एसआर सिंह अटारी,डीन डॉ. शरद तिवारी, डॉ. डीके पहलवान, डॉ.एके सिंह, डॉ.रतिराज खरे,डॉ. बबीता श्रीवास्तव, डॉ. नीलू विश्वकर्मा,डॉ. अक्षता तोमर,डॉ. सिद्वार्थ नायक,डॉ. निहारिका शुक्ला,डॉ.नितिन सिंघई, डॉ. नेहा शर्मा, श्रीमति पीपी सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

14 7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button