
दूध यूनिट लगाने के नाम पर 68.60 लाख का गबन, दो पर मामला दर्ज
जबलपुर, यश भारत। जबलपुर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने पंजाब नेशनल बैंक तेंदूखेड़ा शाखा से 68.60 लाख रुपये का ऋण लेकर गबन करने के मामले में कार्रवाई की है। आरोप है कि शुद्धि मिल्क प्रोडक्ट के प्रोप्राइटर हेमराज जिकरार और होटल डेयरी मशीनरीज कानपुर के प्रोप्राइटर सोनी सिंह ने मिलीभगत कर दूध उत्पादन यूनिट लगाए बिना ही फर्जी बिलों के माध्यम से ऋण राशि का दुरुपयोग किया। जांच में सामने आया कि मशीनरी की पूरी स्थापना नहीं की गई और ऋण की अधिकांश राशि आपस में ट्रांसफर कर ली गई। मामले में धारा 406, 420 व 120बी के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।





