भोपालमध्य प्रदेश
भोपाल में राजस्थान की बस ने दो छात्राओं को रौंदा, एक की मौत

भोपाल में राजस्थान की बस ने दो छात्राओं को रौंदा, एक की मौत
भोपाल, यशभारत। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र अंतर्गत नई मंडी गेट के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान नंबर की एक तेज रफ्तार यात्री बस ने एक्टिवा सवार दो छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा माही यादव (19) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, नारियल खेड़ा निवासी माही अपनी सहेली के साथ पीपल्स मॉल से लौट रही थी, तभी सिरोंज-भोपाल मार्ग पर चलने वाली बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर बस को जब्त कर लिया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बस अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।







