
लूट के फरार 2 ईनामी आरोपी गिरफ्तार, नगद और चाकू बरामद
जबलपुर यशभारत। थाना रांझी पुलिस ने कॉम्बिंग गस्त के दौरान लूट के प्रकरण में फरार दो ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से छीने गए नगद 2,000 रुपये और घटना में प्रयुक्त 1 चाकू बरामद किया गया।
घटना 4 मई 2025 की रात की है, जब होटल संचालक सीताराम सैनी से साहिब बेन और उसके साथी ने मारपीट कर 5,000 रुपये छीने थे। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता और नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष कुमार साहू के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।
दबिश के दौरान आरोपी साहिब बेन (28) और भोला उर्फ अनुज बेन गिरफ्तार हुए। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर बरामद नगद और चाकू न्यायालय में पेश किया गया।
कार्यवाही में उप निरीक्षक सीताराम गोलिया, प्रधान आरक्षक चंद्रभान, पुरूषोत्तम, आरक्षक अभिषेक और मनीष पटेल की सक्रिय भूमिका रही।







