जनसेवा और सादगी के प्रतीक पं. कुंजीलाल दुबे की 130वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा
जबलपुर,यश भारत।

जनसेवा और सादगी के प्रतीक पं. कुंजीलाल दुबे की 130वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा
जबलपुर,यश भारत। Pandit Kunjilal Dubey की 130वीं जयंती पर Rani Durgavati University परिसर में उनकी प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम में पं. कुंजीलाल दुबे के पौत्र दामाद सुमित कालिया ने कहा कि कक्का जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और उच्च आदर्शों का प्रतीक था। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों और नैतिकता के साथ सार्वजनिक जीवन को गौरव प्रदान किया, जिसके कारण वे आज भी प्रदेश और देश में सम्मान के साथ याद किए जाते हैं।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति राजेश वर्मा सहित शेखर दुबे, शशी दुबे, गोलू दुबे, विजय कांडा, राजेन्द्र चौधरी, दीपक सिंह राजपूत, रूपलाल यादव, मुकेश राठौर, प्रवीण पाठक, लक्ष्मी बेन, विजय रजक, भगतराम सिंह, महेश पसीने, देवेन्द्र सरीन, उमेन्द्र सिंह ठाकुर, पिंकी, दिनेश चौधरी, बृजभान सिंह ठाकुर, योगेश गिनोरे, मथुरा प्रसाद, संजय तिवारी, तजिन्दर सिंह, सचिन यादव, डिम्पी बिन्द्रा, मोनू अग्रवाल, आनंद साहू, सुजीत अवस्थी, अभिषेक तिवारी और राहुल सरीन सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।







