जबलपुरदेशमध्य प्रदेश
चमोली में ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट : करंट लगने से 15 लोगों की मौत , कई घायल

नमामि गंगे प्रोजेक्ट साइट पर फैला करंट
उत्तराखंड के चमोली में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। अलकनंदा नदी के पास नमामि गंगे प्रोजेक्ट साइट पर कंरट लगने से अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग जख्मी हुए हैं। मृतक संख्या बढ़ सकती है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।राज्य आपदा परिचालन केंद्र (एसडीआरएफ) की डीआइजी रिधिम अग्रवाल ने 15 की मौत की पुष्टि कर दी है।