जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

डिप्टी कमिश्नर सर्वटे के घर से बाघ की खाल बरामद, देर रात वन विभाग की दबिश

जबलपुर | आदिम जाति कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सर्वटे के रामपुर स्थित सरकारी आवास और भोपाल व अधारताल स्थित निजी मकानों पर बुधवार देर रात तक EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान अधारताल स्थित सर्वटे के निजी मकान से वन्य प्राणी बाघ की एक खाल और अचल संपत्ति से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले हैं.छापेमारी में यह भी सामने आया है कि डिप्टी कमिश्नर सर्वटे का एक मकान और कृषि भूमि मंडला में भी है, जिसकी पुष्टि की जा रही है. EOW टीम ने बाघ की खाल मिलने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी. इसके बाद, देर रात ही वन अधिकारियों की टीम डिप्टी कमिश्नर जगदीश सर्वटे के घर पहुंची और बाघ की खाल को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि EOW के अलावा, डिप्टी कमिश्नर जगदीश सर्वटे पर अब आबकारी और वन विभाग भी अलग से मामले दर्ज करेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button