जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शादी भवन में बिजली के झटके से तीन मजदूरों की मौत, दो घायल

गाडरवारा,गाडरवारा के जमाड़ा रोड स्थित श्री पैलेस शादी भवन में कार्य करते समय विद्युत लाइन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है, जब मजदूर लोहे की एक बड़ी मचान (झूला नुमा) उठाकर ला रहे थे और वह अनजाने में ऊपर से गुजर रही विद्युत तार से छू गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विद्युत तार के संपर्क में आते ही तीनों मजदूर हवा में झूलते हुए जमीन पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही तत्काल एम्बुलेंस और 100 नंबर पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों के नाम-पते अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। कुल सात मजदूर मौके पर मौजूद थे, जिनमें से तीन की मृत्यु हो गई और चार घायल हुए हैं।

इस घटना को लेकर भवन संचालक की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है। घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button