देश

चेन्नई–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतरे

ओडिशा के जाजपुर में बड़ा रेल हादसा टला

ओडिशा,एजेंसी। ओडिशा के जाजपुर जिले में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चेन्नई सेंट्रल से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस अचानक बेपटरी हो गई। जाखापुरा रेलवे स्टेशन के पास हुए इस हादसे में ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 22611 भुवनेश्वर से कोलकाता की ओर जा रही थी। सुबह करीब 8 बजकर 51 मिनट पर जब ट्रेन जाखापुरा यार्ड से गुजर रही थी, तभी एक एसी कोच और दो जनरल कोच पटरी से उतर गए। सौभाग्य से उस समय ट्रेन की रफ्तार काफी कम थी, जिसके चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस लेते हुए बताया कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आगे की यात्रा के लिए रवाना किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच गईं। पटरी की मरम्मत और बहाली का कार्य तेजी से किया जा रहा है। रेलवे के अनुसार, इस घटना से अन्य ट्रेनों की आवाजाही पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button