ग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुकेश अंबानी को फिर जान से मारने की धमकी:मेल भेजकर 20 करोड़ मांगे, कहा- हमारे पास देश के बेस्ट शूटर्स; FIR दर्ज

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को फिर जान से मारने से धमकी मिली है। अज्ञात शख्स ने उन्हें एक ईमेल भेजकर 20 करोड़ रुपए की मांग की हैं। कहा कि देश के बेस्ट शूटर्स से उनको मरवा देगा। सूत्रों के मुताबिक, अंबानी को ये धमकी गुरुवार (27 अक्टूबर) शाम को मिली।

ईमेल में लिखा था, ‘ढ्ढस्न 4शह्व स्रशठ्ठÓह्ल द्दद्ब1द्ग ह्वह्य 20 ष्ह्म्शह्म्द्ग ह्म्ह्वश्चद्गद्गह्य, 2द्ग 2द्बद्यद्य द्मद्बद्यद्य 4शह्व, 2द्ग द्धड्ड1द्ग ह्लद्धद्ग ड्ढद्गह्यह्ल ह्यद्धशशह्लद्गह्म्ह्य द्बठ्ठ द्बठ्ठस्रद्बड्ड’. इस ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ ढ्ढक्कष्ट की धारा 387 और 506 (2) के तहत स्नढ्ढक्र दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले भी अंबानी और उनके परिवार को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। इसके चलते पिछले साल 29 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी सिक्योरिर्टी ं कैटेगरी से बढ़ाकर्र ं+ कर दी थी। सिक्योरिटी पर आने वाले खर्च का भुगतान मुकेश अंबानी करते हैं। यह खर्च 40 से 45 लाख रुपए महीना होता है।
पहले भी कई बार अंबानी को मिल चुकी है धमकी

10 जनवरी 2023 को मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने बताया था कि स्कूल के लैंडलाइन पर शाम साढ़े चार बजे एक कॉल आई। फोन करने वाले ने स्कूल में टाइम बम लगाने का दावा किया था। इसके बाद फोन डिस्कनेक्ट हो गया था।
5 अक्टूबर 2022 को रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हॉस्पिटल के लैंडलाइन नंबर पर अनजान शख्स का दो बार कॉल आया, जिसमें कॉलर ने अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पहली बार कॉल दोपहर करीब 1 बजे आया और दूसरा कॉल शाम 5 बजे आया। इसके बाद से अस्पताल और एंटीलिया ( मुकेश अंबानी का घर ) की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
15 अगस्त 2022 को भी मुकेश अंबानी के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस के अनुसार, रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे फोन कॉल किए गए। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि उनके पूरे परिवार को तीन घंटे में खत्म कर दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अरेस्ट किया था।
फरवरी 2021 में एंटीलिया के पास विस्फोटक भरी कार मिली थी
फरवरी 2021 में एंटीलिया के बाहर से विस्फोटक से लदी एक स्ङ्क बरामद की गई थी, जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें और एक चिट्?ठी मिली थी। चि_ी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गई थी। इस केस में मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे का नाम आया था। अभी हृढ्ढ्र इस केस की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button