जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,

फर्जी मेल से भेजे थे संदेश

Table of Contents

दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,

फर्जी मेल से भेजे थे संदेश

दिल्ली में एक बार फिर शनिवार सुबह एक साथ कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और कई एजेंसियों की गाड़ियां स्कूल में पहुंची। सबसे पहले जानकारी मिली द्वारका स्थित DPS को। उसके बाद नजफगढ़ स्थित न्यू कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और साउथ दिल्ली के महरौली स्थित सर्वोदय कोएड सीनियर सेकंडरी स्कूल सहित काफी स्कूल में सूचना मिली। स्कूलों में छानबीन के बाद कुछ नहीं मिला और मेल को हॉक्स करार दिया गया। कितने स्कूलों को मेल मिला है, इसकी पुष्टि पुलिस के द्वारा नहीं की गई है।धमकी के बाद खाली कराया गया स्कूल
जानकारी के अनुसार स्कूलों को मेल शनिवार सुबह 6 बजे के बाद से मिलना शुरू हुआ है। जैसे जैसे स्कूलों को मेल से पता चलता गया, स्कूल प्रबंधकों ने कॉल करके लोकल पुलिस को सूचना देना शुरू किया। कुछ देर बाद ही स्कूल में पुलिस की टीम, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, एंबुलेंस, बम स्क्वॉड पहुंचना शुरू हो गया। मामले की गंभीरता देखते एहतियातन क्लास रुम और ऑफिस को खाली कराया गया।

मेल का नहीं चला पता
बच्चों को सुरक्षित कंपाउंड में ले जाया गया। इसके बाद स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली गई। जांच के बाद स्कूल से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ। उसके बाद बच्चों को क्लास रुम में भेज दिया गया। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह मामला फर्जी मेल का है। शरारत के लिए और जान बूझकर परेशान करने के लिए ऐसा किया गया। साइबर सेल की टीम को भी इसकी गहराई से जांच के लिए लगाया गया है। आखिर यह धमकी भरा मेल कहां से और किसने भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button