देशमध्य प्रदेशराज्य

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस के घर हुई चोरी, लाखों रुपये लेकर फरार हाउस हेल्प,

Table of Contents

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस के घर हुई चोरी, लाखों रुपये लेकर फरार हाउस हेल्प, 

 

बिग बॉस और स्प्लिट्सविला जैसे शोज का हिस्सा रह चुकीं कशिश कपूर ने 9 जुलाई 2025 को अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने अपने हाउस हेल्प सचिन कुमार चौधरी पर 7 लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था।

 

Kashish Kapoor

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 18 फेम कशिश कपूर ने अपने घर से नकदी गायब होने का पता चलने के बाद अपने हाउस हेल्पर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बिग बॉस 18 और स्प्लिट्सविला 5 में अपनी दमदार उपस्थिति के लिए मशहूर कशिश कपूर ने 9 जुलाई, 2025 को अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने अपने घरेलू सहायक सचिन कुमार चौधरी पर कथित तौर पर 7 लाख रुपये चुराने का आरोप लगाया था। कशिश कपूर के बयान और पुलिस सूत्रों के अनुसार, रियलिटी शो स्टार ने अपनी मां को देने के लिए अलमारी में 7 लाख रुपये रखे थे। लेकिन 9 जुलाई को कपूर को पैसे नहीं मिले।

7 में से सिर्फ ढाई लाख ही मिले

9 जुलाई को जब कशिश ने अलमारी चेक की तो उसमें केवल 2.5 लाख रुपये मिले और बाकी रकम गायब थी। शक चौधरी पर गया, जो पिछले पांच महीनों से उनके घर में काम कर रहा था। जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने कथित तौर पर अपनी जेब से 50,000 रुपये निकाले और फिर घर से भाग गया। इसके बाद कशिश ने तुरंत कार्रवाई की, बिल्डिंग सिक्योरिटी को बुलाया और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचकर, उन्होंने औपचारिक रूप से भारतीय न्याय संहिता की धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज कराई। अंबोली पुलिस ने आधिकारिक जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश कर रही है।

जिसके साथ परिवार जैसा व्यवहार किया, उसने धोखा दिया

कशिश आगे कहती हैं- ‘इससे मेरा विश्वास डगमगा गया है, मैंने उसके साथ अपने परिवार जैसा व्यवहार किया और उसने धोखा दिया। यह सिर्फ पैसों का मामला नहीं है, बल्कि पर्सनल स्पेस और विश्वास के हनन का मामला है।’ कशिश ने बताया कि संदिग्ध का पता लगाने के लिए पुलिस बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें पहले अपने हाउस हेल्प पर शक नहीं था, जिसके चलते उनके लिए ये और भी ज्यादा चौंकाने वाला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button