जबलपुरदेशमध्य प्रदेश
उगाया गया दुनिया का सबसे महंगा आम:1 किलो की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए

पश्चिम बंगाल के बीरभूम के दुबराजपुर में दुनिया का सबसे महंगा आम ‘मियाजाकी’ उगाया गया है। स्थानीय मस्जिद में लगे इस आम की शुक्रवार को वहां के अधिकारियों ने नीलामी की। इसमें उन्होंने लाखों रुपए कमाए, जिसका इस्तेमाल मस्जिद के विकास में होगा। हालांकि, उन्होंने कमाई का आंकड़ा जारी नहीं किया है।
आमतौर पर जापान में पाए जाने वाले इस आम का वजन 350 ग्राम होता है और इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए प्रति किलो होती है। ऐसे में अगर एक किलो में 3 आम भी चढ़ते हैं तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक आम की कीमत लगभग 90 हजार रुपए होगी। इस आम के कुछ पौधे झारखंड के जामताड़ा में भी लगाए गए हैं।