जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

मतदाता सूची पुनःनिरीक्षण का कार्य हो नियमों के अनुरूप

भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर,यश भारत। मतदाता सूची के गहन पुनःनिरीक्षण की मांग को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) को ज्ञापन सौंपते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने किया। उनके साथ भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, पूर्व जिला अध्यक्ष एड. जी.एस. ठाकुर, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, अभय सिंह ठाकुर, योगेंद्र राजपूत, सचिन जैन सहारा एवं शंकर श्रीवास्तव शामिल रहे।

ज्ञापन में बताया गया कि मतदाता सूची के पुनःनिरीक्षण के दौरान SIR फार्म भरने के बाद भी 2003 के फार्म की उपलब्धता न होने से कई नाम शामिल नहीं हो पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में चुनाव आयोग द्वारा जारी 14 निर्देशों के तहत यदि मतदाता कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाता है, तो SIR फार्म को ही स्वीकार किया जाना चाहिए।

सुझाव दिया गया कि जिन हेल्प डेस्क पर ऑपरेटर अनुपलब्ध रहते हैं, वहां व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि मतदाता सूची का कार्य तेजी से हो सके। साथ ही फार्म क्रमांक 6 और 8 को भी SIR के साथ संलग्न कर प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य शीघ्रता से पूरा किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button