जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

खिली धूप ने लौटाई मुस्कान, गेहूं की कटाई ने पकड़ी रफ्तार

खेतों खड़ी फसल भीग गई थी

जबलपुर यशभारत। लगातार बदलते मौसम और बेमौसम बारिश की मार झेल रहे किसानों के लिएआखिरकार राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम के साफ होते ही किसानों ने राहत की सांस ली है और गेहूं की कटाई ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। कई दिनों से आसमान में छाए बादलों और बूंदाबांदी के कारण खेतों में खड़ी और कटी फसल को नुकसान का खतरा मंडरा रहा था, जिससे किसान खासे चिंतित थे।

खेतों खड़ी फसल भीग गई थी

बारिश के कारण कई किसानों की फसल खेतों में ही भीग गई थी, वहीं कुछ जगहों पर कटी हुई गेहूं की बालियां खुले में पड़ी थीं। ऐसे में नुकसान की आशंका लगातार बढ़ रही थी। लेकिन अब तेज धूप निकलने से खेत सूखने लगे हैं और किसानों ने तेजी के साथ कटाई और गहाई का काम शुरू कर दिया है।
चहल-पहल बढ़ी
सुबह से ही ग्रामीण इलाकों में खेतों की ओर किसानों और मजदूरों की चहल-पहल बढ़ गई है। जहां एक ओर हार्वेस्टर मशीनें तेजी से फसल काट रही हैं, वहीं दूसरी ओर पारंपरिक तरीके से भी कटाई का काम किया जा रहा है। किसान दिन-रात मेहनत कर फसल को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं।

संतोषजनक रहेगा उत्पादन

किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह साफ बना रहा तो फसल को ज्यादा नुकसान नहीं होगा और उत्पादन भी संतोषजनक रहेगा। फिलहाल मौसम की बेरुखी के बाद आई यह राहत किसानों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटा रही है और उन्हें बेहतर फसल की उम्मीद बंधा रही है। बता दें कि बारिश से जहां गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा था वहीं उड़द मूंग की फसल के लिए फायदेमंद साबित हो रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button