जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

श्री कृष्ण की कथा ही जीवन की व्यथा का उपाय है : श्री बृज बिहारी सरकार

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...... 

Table of Contents

जबलपुर बरेला यश भारत lपडवार में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ एवं दो दिवसीय दिव्य दरबार का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 18 अक्टूबर शुक्रवार से भव्य कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ कथा व्यास जी महाराज त्रिकालदर्शी श्री बृज बिहारी सरकार श्री अनिकेत कृष्ण शास्त्री जी द्वारा किया जा रहा है। कथा के द्वितीय दिवस कुंती स्तुति परीक्षित जन्म के साथ कथा के तृतीय दिवस कपिल देव आहुति प्रसंग बड़े ही भावपूर्ण के साथ महाराज श्री के द्वारा श्रवण कराया गया। साथ ही दिव्य दरबार भी आयोजित किया गया जिसमें पीड़ितों की समस्याओं का तत्काल निवारण किया गया। इसी के साथ कथा प्रसंग में अनंत कोटि ब्रह्मांड नायक राजाधिराज श्री कृष्ण चंद्र महाराज का शिशु के रूप में प्रकटोत्सव हुआ इस दौरान जन्मोत्सव में ढोल नगाड़ा के साथ प्रभु की झांकियों का दर्शन कराया गया। इस अवसर पर समस्त ग्राम प्रभु के पावन प्रकटोत्सव पर धन्य हो गया।  

IMG 20241021 WA0079

IMG 20241022 WA0214

कथा के दौरान महाराज श्री ने कहा कि श्री कृष्ण प्रेम सब वेदों का सार है राधा रानी के चरण कमल का आश्रय लेकर भव से पार हुआ जा सकता है। संसार की सभी समस्याओं का निवारण श्री कृष्ण कथा से संभव है।

IMG 20241022 WA0212

कथा आयोजनकर्ता संतोष केसरवानी, संदीप केसरवानी, आसू केसरवानी के द्वारा राम मंदिर बाजार मोहल्ला पडवार ,बरेला में आयोजित की जा रही हैl यह कृष्ण प्रेम ही है की कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर ज्ञान गंगा का आनंद पा रहे हैं।

IMG 20241022 WA0211

गौ माता बने राष्ट्र माता

महाराज श्री ने आयोजित दिव्य दरबार के दौरान गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने का आह्वान किया। महाराज श्री ने नागरिकों से गौ सेवक बनकर देश की सेवा करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी गौ सेवक नहीं वह देश की सेवा नहीं कर सकती।

धन्य हुआ ग्राम

महाराज श्री के पावन सानिध्य में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के रसपान से ग्राम धन्य हो गया महाराज श्री के पावन सानिध्य में आयोजित कथा मैं बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button