जबलपुर के भेड़ाघाट में तैयार हो रहा प्रदेश का दूसरा ग्लास ब्रिज
संगमरमरी वादियों को देखने के लिए 4.76 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

जबलपुर यशभारत। मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक के बाद प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा केंटिलीवर ग्लास ब्रिज जबलपुर के न्यू भेड़ाघाट में तैयार किया जा रहा है। करीब 60 फीट लंबे इस ब्रिज को पर्यटकों के लिए शुरू करने को लेकर तेजी से कान चल रहा है। ब्रिज को स्टील के फ्रेम और ग्लास से तैयार किया जा रहा है।
6 माह में मिल सकती है सौगातः पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले 6 माह में पर्यटकों को यह सौगात मिल सकती है। प्रोजेक्ट के लिए मोहन सरकार ने 4.76 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से 2.10 मीटर चौड़ा और 60 फीट लंबा ब्रिज तैयार किया जा रहा है।
विनोद गोटिया ने दी थी सौगात
जबलपुर के न्यू भेड़ाघाट में केटीलीवर ग्लास ब्रिज की सौगात मप्र पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष विनोद गोटिया के कार्यकाल में मिली थी। काम तेजी से चल रहा है। अब इस सौगात को जमीन पर उतारने का काम तेजी से चल रहा है।
यह कहते हैं पर्यटन मंत्री
यह जबलपुर संस्कारधानी में आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी सौगात होगी। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ब्रिज से पर्यटक संगमरमर की वादियों, धुआंधार जलप्रपात और प्रकृति के अद्भुत संगम को देखकर आनंद उठा सकेंगे। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
– धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)







