भोपालमध्य प्रदेश

वंदेमातरम गीत ने जगाई देश में आजादी की अलख – मुख्यमंत्री 

वंदेमातरम गीत ने जगाई देश में आजादी की अलख – मुख्यमंत्री 
– शौर्यस्मारक पर आयोजित किया गया भव्य कार्यक्रम 
– वर्षभर मनाई जाएगी राष्ट्र गीत वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ

1762504640 WhatsApp Image 2025 11 07 at 14.04.08

भोपाल यशभारत। वंदेमातरम वह गीत है जिसने आजादी की अलख जगाई, 19वीं शताब्दी से यह यात्रा शुरू हुई। 1986 में रविंद्र नाथ टैगोर ने गीत स्वर देकर अमर कर दिया। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अमर प्रतीक वंदे मातरम् को जनमानस में जागृत करने का एक राष्ट्रीय पर्व होगा, जो देशभक्ति और एकता के भाव को और सशक्त करेगा। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को शौर्यस्मारक पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। राष्ट्र गीत वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ को मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में उत्सव के तौर पर इसका आयोजन किया जा रहा है। राजधानी भोपाल के शौर्यस्मारक में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के साथ ही अन्य मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों ने वंदेमातरम एक साथ गाया। मुख्यमंत्री न भोपाल से इस अभियान की शुरूआत की है। शौर्यस्मारक पर मंत्री विश्वास सारंग, डीजीपी कैलाश मकवाना, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, विधायक भगवानदास सबननी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदेमातरम की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर इस गीत की वर्षगांठ मनाई जा रही है।

1762504666 WhatsApp Image 2025 11 07 at 14.04.08 (1)

7 से 14 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा प्रथम चरण
7 नवंबर से शुरू होने वाला यह उत्सव 26 नवंबर संविधान दिवस तक देशभर के साथ ही प्रदेश में मनाया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में इस गीत की ऐतिहासिक भूमिका तथा इसकी स्थायी सांस्कृतिक विरासत के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्षभर आयोजित होने वाले कार्यक्रम चार चरणों में सम्पन्न किए जाएंगे जिसमें प्रथम चरण 7 से 14 नवंबर  2025 शुभारंभ सप्ताह, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस विशेष आयोजन। तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 हर घर तिरंगा अभियान के साथ आयोजन। चतुर्थ चरण 1 से 7 नवंबर 2026  समापन सप्ताह का आयोजन होगा।
ये होंगे शमिल
इन आयोजनों में आम नागरिकों के साथ-साथ विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, पुलिसकर्मी, डॉक्टर्स, शिक्षक, व्यवसायी वर्ग एवं सभी सामाजिक संगठन सक्रिय रूप से सहभागिता करेंगे। शुक्रवार को शासकीय अशासकीय, अर्द्ध-शासकीय विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। 08 नवम्बर को प्रात: 10 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में वंदे मातरम् गीत का गायन जनसहभागिता से पंचायत प्रतिनिधियों सहित किया जाएगा। इसी प्रकार आगामी 10 नवंबर को प्रात: 10 बजे नगरीय विकास एवं आवास विभाग के द्वारा सभी नगरीय निकायों में वंदे मातरम् गीत का गायन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button