4 लाख 86 हजार 796 रूपए डकार कर सचिव कहता मैंने कुछ नहीं किया
सिहोरा जनपद की ग्राम पंचायत घुघरी नवीन का मामला

जबलपुर, यशभारत। सिहोरा जनपद की ग्राम पंचायत घुघरी नवीन में सरकार के पैसों की होली खेली गई। 4 लाख 86 हजार से ज्यादा की राशि हड़प करने के बाद ग्राम पंचायत सचिव अब दलील देते फिर रहा है कि उसने एक रूपया नहीं खाया है। इधर जिला पंचायत के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के पूरे मामले की जांच कराई तो ग्राम पंचायत सचिव की भूमिका के साथ पूरा पैसा डकारने की बात भी सही साबित हुई है। इस मामले में अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ मनोज सिंह ने पंचायत सचिव को धारा 91 का नोटिस जारी किया है जिसके लिए सचिव को 15 दिन का समय दिया है। इस अवधि के कुछ दिन बीत भी गए हैं इसके बाद सचिव को आखिरी नोटिस धारा 92 का भेजा जाएगा जिसके बाद सचिव ने वसूली की कार्रवाई होगी।
जानकारी के अनुसार जिला पंचायत अतिरिक्त सीईओ मनोज सिंह ने 25 अक्टूबर 2024 को नोटिस जारी कर ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव से जवाब मांगा है जिसकी अवधि 15 दिन रखी गई है। नोटिस मंें लिखा गया है कि 15वें वित्त से 486796 की राशि निकल गई लेकिन निर्माण कार्य किसी प्रकार से नहीं किया गया। प्रभारी सीईओ द्वारा जारी किए गए नोटिस में उल्लेख किया गया है कि 25 अक्टूबर 2023 को मुख्य कार्यपाल अधिकारी जनपद पंचायत सिहोरा ने ग्राम पंचायत सरपंच मंजू सिंह एवं सचिव विनोद तिवारी के विरुद्ध को द्वारा कार्यों में राशि आहरित नहीं कराई जाने से वसूली की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। जारी नोटिस में उल्लेख है कि 15 दिवस के अंदर जमा की जाए अन्यथा पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 92 के तहत वसूली की कार्रवाई के साथ-साथ निम्नानुसार अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सीईओ द्वारा जारी आदेश में मुख्य
कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिहोरा ने अपने पत्र क्रमांक 1026 मैं दिनांक 2 अगस्त 2024 के माध्यम से प्रतिवेदन पुस्तक करते हुए उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत घुघरी नवीन में विधायक निधि मद से स्वीकृत रंगमंच निर्माण कार्य मुस्कुरा में राशि का आहरण कर पूर्ण नहीं किए जाने से 89515 15 वित्त योजना अंतर्गत स्वीकृत तीन नाली निर्माण की राशि आहरण कर कार्य नहीं किए जाने से क्रमशरू 50000 90000 एवं 30.260 एवं 15 में वित्त मद से पंचायत भवन बाउंड्री बलजोडर की राशि 12000 एसबीएम अंतर्गत नादिकी निर्माण की राशि 12000 15वां वित्त मद अंतर्गत सबमर्सिबल पंप एवं जीआई पाइप क्रय की राशि 97000 तथा विधायक निधि मद के अंतर्गत भैरव बाबा के पास रंगमंच निर्माण कर की राशि
1.05.994 इस प्रकार कुल राशि 486769 की वसूली विनोद तिवारी तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत घुघरी नवीन से किया जाना प्रस्तावित है। मुख्य कार्यपाल अधिकारी जनपद पंचायत सिहोरा द्वारा अपने प्रतिवेदन के साथ वर्तमान सचिव एवं उपयंत्री का प्रतिवेदन संलग्न कर प्रस्तुत भी किया गया है। सीईओ द्वारा विनोद तिवारी तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत घुघरी नवीन मैं अपनी पदस्थापना के दौरान विधायक निचि 15वां वित्त एसबीएम मनरेगा इत्यादि मद से स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्य में कुल राशि 486769 का दुरुपयोग किया गया है। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिहोरा द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार विधायक निधि मत से स्वीकृत भैरव बाबा के पास रंगमंच निर्माण कार्य में सामग्री क्रय हेतु राशि का भुगतान महामाया ट्रेडर्स को ना करते हुए जीएस ट्रेडर्स को किया गया जो नियम विरुद्ध है। इस संबंध में सरपंच श्रीमती मंजू सिंह द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया जिससे ग्राम पंचायत में विभिन्न निर्माण कार्यों में दुरुपयोग की गई राशि के लिए सरपंच एवं तत्कालीन सचिव पूर्णता- जिम्मेदार हैं।
इनका कहना है
राशि कब निकाली गई है इसकी जानकारी मुझे नहीं है, सचिव क्या काम करते थे वो कभी नहीं बताते थे। इतनी बड़ी राशि कैसे निकलकर खर्च हो गई मैं भी आश्चर्य में हूं।
मंजू सिंह, सरपंच घुघरी नवीन ग्राम पंचायतराशि निकली है और काम भी हुआ है लेकिन सीसी जारी नहीं हुई मैंने किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं की है। नोटिस मिला है जवाब दिया जाएगा।
विनोद तिवारी, तत्कालीन सचिव घुघरी नवीनधारा 91 का नोटिस दिया गया है जिसमें सचिव को 15 दिन का समय दिया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर धारा 92 का नोटिस दिया जाएगा फिर इसके बाद वसूली की कार्रवाई करेंगे।
मनोज सिंह, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ







