विद्युत विभाग की लापरवाही ने ले ली बैल की जान

जबलपुर यश भारत। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण एक बार फिर मूक जानवर को अपनी जान गंवानी पड़ी। शहर के पूर्व क्षेत्र अंतर्गत राधा कृष्ण वार्ड में सिद्ध बाबा अंबेडकर भवन के पास करंट लगने से एक बैल की मौत की घटना सामने आई है। कारण से हुई इस मौत के कारण क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। और इसके लिए भी विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। क्षेत्रीय जनों का कहना है कि जहां पर यह हादसा हुआ है वहां पर लोगों ने अवैध तरीके से खंबे खडेकर अवैध लाइन खींच ली है। जिसकी शिकायत अनेक बार विद्युत विभाग के लोगों को की गई लेकिन आदत के मुताबिक विद्युत विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया इतना ही नहीं जिस स्थान पर बैल की मौत हुई है ठीक उसी जगह विद्युत मंडल ने एक ट्रांसफार्मर भी लगा दिया है। जबकि जहां ट्रांसफर लगा है वहां पर तीन रास्ते से लोगों की आवाजाही होती है। इसका भी लोगों ने विरोध किया था। बीती रात हुई बारिश के बाद आज सुबह बैल ट्रांसफार्मर के फांसी लगे एक खंभे से टकरा गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। गौरतला भी की अभी हाल में ही विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण माढोताल क्षेत्र में टूटे तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई थी और उसके बाद जमकर बवाल भी मचा था लगता है विद्युत विभाग ने इस घटना से कोई सबक नहीं लिया।







