चार थानों में हटाकर निरीक्षक को पदस्थ किया जाएगा..

चार थानों में हटाकर निरीक्षक को पदस्थ किया जाएगा
भोपाल यशभारत। भेापाल देहात थाने के चार थानों में पदस्थ उप निरीक्षक को हटाकर निरीक्षक को पदस्थ किया जाएगा। इस संबंध में देहात जोन के आइजी अभय सिंह ने अदेश जारी किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षक नरेंद्र कुलस्ते, कार्य निरी शहबाज खान, कार्य निरीक्षक गोपाल सिंह चौहान व कार्य निरीक्षक वीरेंद्र सेन को थानों की जिम्मेदारी दी जाएगी। आइजी ने एसपी देहात को पत्र लिखकर कहा है कि कि कुछ थानों में थाना प्रभारी के पद अनुसार अधिकारी पदस्थ नहीं होकर अन्य पदस्तर के अधिकार थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। थाना बैरसिया जो कि निरीक्षक स्तर का थाना है वहां उप निरीक्षक थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। जबकि रक्षित केंद्र में चार निरीक्षक उपलब्ध हैं। आइजी ने निर्देश दिए हैं कि थानों में थाना प्रभारी के पद पर पदस्तर के अनुरूप ही अधिकारियों को थाना प्रभारी पदस्थ किया जाए। फिलहाल परवलिया, गुनगा, नजीराबाद और बैरसिया थाने में उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।







