जबलपुरमध्य प्रदेश

जल निकासी व्यवस्था ने दम तोड़ा, तालाब बना विक्टोरिया अस्पताल

वार्ड के बाहर भरा पानी,मरीज परेशान

जबलपुर यशभारत। बारिश के कारण विक्टोरिया अस्पताल परिसर तालाब जैसा नजर आ रहा है। जिसके चलते कर्मचारियों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण तमाम चिकित्सक नियमित भ्रमण पर विक्टोरिया नहीं जा पा रहे हैं। ड्रेनेज सिस्टम का उचित रखरखाव न होने के कारण ऐसे हालात बन रहे हैं।

ऐसी तस्वीरों ने विक्टोरिया अस्पताल प्रबंधन की पोल खोल कर रख दी है एक तरफ स्वास्थ विभाग आम जनता से मलेरिया डेंगू से बचाव के लिए पानी का जमाव ना होने देने की अपील करता है वहीं दूसरी ओर विक्टोरिया अस्पताल में बीमारियों को निमंत्रण दिया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन की फ्लावर वहीं से मरीजों में खासा आक्रोश देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button