जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शादी करने पहुंचे युगल के साथ मारपीट, पुलिस कंट्रोल रूम के पास घटना से मची अफरातफरी

जबलपुर यश भारत। मैरिज कोर्ट में विवाह करने पहुंचे एक प्रेमी युगल के साथ लड़की के परिजनों के द्वारा हंगामा और मारपीट किए जाने की की घटना सामने आने से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया था। बताया जाता है कि लड़का लड़की रीवा के रहने वाले है और लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी वहीं पर दर्ज। सूत्रों के मुताबिक लड़की 15 दिन से ज्यादा समय से गायब थी और परिवार वाले उसकी तलाश कर रही थे। कहीं से युवती के परिजनों को इस बात की भनक लग गई थी की लड़की जबलपुर में है और आज वह कोर्ट मैरिज करने वाली है। क्या जानकारी लगते ही लड़की के परिजन जबलपुर पहुंचे और मैरिज कोर्ट के पास युवक युवती को पकड़कर सड़क पर ले आए और मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी लगने पर ओमती पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। किसी तरह लड़की और लड़के को सुरक्षित ओमती थाना लाया गया थाने से संबंधित मामला है वहां सूचना भी दे दी गई है। ओमती थाना प्रभारी राजपाल बघेल के मुताबिक किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसलिए दोनों को थाने ले आया गया है लड़की को कुछ चोट भी आई है और खाने में एक आवेदन भी दिया गया है। बाकी आगे की कार्यवाही संबंध थाने की पुलिस के आने के बाद ही की जाएगी। वहीं सूत्रों की मांने तू लड़का लड़की का आरोप है कि लड़की के परिवार वाले जबरन उसकी शादी किसी और से कर रही थे जबकि लड़की अपनी मनमर्जी से शादी करना चाहती थी इसीलिए वह घर से भाग आई और यह लोग शादी करने वाली थे तभी यह घटना घटित हो गई। इस पूरी घटनाक्रम को लेकर आज एमपी थाने कंट्रोल रूम और आसपास देर तक अफरातफरीऔर हंगामा का माहौल निर्मित हो गया था।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button