पूर्व विधानसभा मै आयोजित हुई कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक कांग्रेसजनों को केंद्रीय पर्यवेक्षक ने किया संबोधित वन टू वन चर्चा भी की

जबलपुर यश भारत। राहुल गांधी के आवहान पर कांग्रेस संगठन को नये सिरे से मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश में चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत सोमवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक गुरदीप सिंह सप्पल की उपस्थिति में पूर्व विधानसभा क्षेत्र में बैठक आयोजित हुई जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। श्री सप्पल के अलावा अजय सिंह राहुल आर के दोगने पुष्पराज पटेल भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान उपस्थित कांग्रेस जनों को श्री सप्पल के अलावा अजय सिंह राहुल आर के दोगने ने भी संबोधित किया और संगठन सृजन अभियान के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व क्षेत्र के विधायक लखन घनघोरिया ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ ही प्रदेश संगठन के द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षको का स्वागत किया। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक नन्हेंलाल धुर्वे रमेश चौधरी दिनेश यादव पूर्व विधायक विनय सक्सेना नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा झल्लेलाल लाल जैन मधु चौधरी कांग्रेस सेवा दल के सतीश तिवारी नगर निगम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर युवा नेता विजय रजक कल्लन गुप्ता सुबोध पहाड़िया पुष्कल शर्मा पूर्व विधानसभा के सभी कांग्रेस पार्षद और ब्लॉक अध्यक्ष के साथ ही बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रही।
महिला कार्यकर्ताओं ब्लॉक अध्यक्ष तथा पार्षदों से की रायशुमारी
बैठक में उपस्थित जनों को संबोधित करने के बाद पर्यवेक्षको मैं समय के अभाव के चलते केवल कांग्रेस की महिला नेतम और महिला कार्यकर्ताओं के अलावा पार्षदों और ब्लॉक अध्यक्षों से वन टू वन चर्चा कर शहर अध्यक्ष को लेकर उनका पक्ष और उनकी राय जानी। बैठक में मौजूद कांग्रेसियों की उपस्थिति को देखकर केंद्रीय पर्यवेक्षक ने कहा कि यह भीड़ बता रही है कि इन्हें लाया नहीं गया बल्कि यह खुद आए हैं और इतने लोगों से इतने कम समय में चर्चा कर पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वे गुरुवार को फिर जबलपुर आएंगे और उस दौरान पूरे दिन कार्यकर्ताओं के लिए मौजूद रहकर उनके विचार और सुझावों को सुनेंगे। सोमवार को उन्हे किसी कारणवश वापस होना था और इसीलिए वे ज्यादा समय कार्यकर्ताओं को नहीं दे पाये।