जबलपुरमध्य प्रदेश

24 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दिनदहाड़े चाकूबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुए दिनदहाड़े चाकूबाजी कांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के अंदर आरोपी गौरव उर्फ गोरी ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायालय आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।

घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब लकी ठाकुर, निवासी केवट मोहल्ला, अपने घर से नारायण नगर गार्डन की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी गौरव उर्फ गोरी ठाकुर ने रास्ते में रोककर पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज की और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल लकी को तत्काल नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ा थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे अल्प समय में गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button