जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

घमापुर में चाकूबाजी का आरोपी गिरफ्तार, 19 वर्षीय युवक पुलिस के शिकंजे में

जबलपुर। थाना घमापुर क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान आदित्य दुबे पिता प्रदीप दुबे, उम्र 19 वर्ष, निवासी मिश्रा इंटरप्राइजेज के पीछे, सरकारी कुआं, थाना घमापुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी आदित्य दुबे पर चाकू से हमला करने का आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही घमापुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में दबिश दी। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button