आधी रात को घर में घुसकर युवती से बलात्कार, किराए का कमरा लेने पहुंचा था उप्र का आरोपी

जबलपुर। मदनमहल थाना अंतर्गत राइट टाउन स्थित एक घर में उप्र रहने वाला एक युवक किराए से कमरा लेने पहुंचा सौदा तय नहीं होने के बाद पुन: आधी रात को घर में घुसकर जबरदस्ती बलात्कार करते हुए फरार हो गया। बाद में पीडि़ता थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक राइट टाउन में 30 वर्षीय युवती अपनी मां के साथ रहती है। युवती की मां बीमार है जो बेड रेस्ट पर है। युवती को मकान के ऊपरी मंजिला के रूम किराए पर देने थे जिस पर उसने बोर्ड भी घर के बाहर लगाया हुआ था। तीन दिन पहले नीरज द्विवेदी नामक युवक ने युवती को फोन किया किराए पर रूम लेने की इच्छा जाहिर की और रूम देखने घर पहुंच गया जहंा किराए की रकमअधिक बताकर चला गया। इसके बाद वे युवती को मैसेज करता रहा और दबाव बनाता रहा।
नशे में धुत होकर पहुंचा
बीती रात 12 बजे के बाद नीरज युवती के घर शराब केे नशे में धुत होकर पहुंचा और सीधे ऊपर वाले कमरे में चला गया जहां किराए को लेकर विवाद करने लगा और जबरदस्ती युवती के साथ रेप किया और भाग गया।
चार दिन पहले ही आया था शहर
बाद में पीडि़ता ने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित को बुधवार गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपित उप्र का रहने वाला है और चार दिन पहले यहां बिजनेस करने के इरादे से शहर आया हुआ था।








