देशराज्य

टोल पर पैसे देते दिखा आतंकी उमर, CCTV फुटेज से जुड़ रहीं कड़ियां

कार की सीट पर रखा है बड़ा बैग

टोल पर पैसे देते दिखा आतंकी उमर, CCTV फुटेज से जुड़ रहीं कड़ियां

 

 दिल्ली ब्लास्ट केस में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. ब्लास्ट करने वाले मुख्य आरोपी डॉ. अमर दिल्ली कैसे पहुंचा और इस दौरान वह कहां-कहां पर रुका, इसको लेकर पूरी जांच की जा रही है.

1763034648 Untitled 4 copy

 

 

 दिल्ली ब्लास्ट केस में आरोपी डॉक्टर उमर को राजधानी में आते हुए CCTV में देखा गया है. उमर को दिल्ली के कई इलाकों में देखा गया है. हाल ही में जो CCTV फुटेज सामने आया है, उसमें उमर को बदरपुर टोल टैक्स पे करते देखा जा सकता है. इसके पहले भी उमर के कई जगह के फोटो सामने आ चुके हैं. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली आने के बाद वह कई क्षेत्रों में गया. अब पुलिस वहां पर जांच के जरिए ब्लास्ट से जुड़े सुराग खोजने की कोशिश में लगी है.

कार की सीट पर रखा है बड़ा बैग

आरोपी डॉ. उमर उन नबी i20 कार में बैठकर दिल्ली पहुंचा. वह कौन से रास्तों से होते हुए दिल्ली पहुंचा था, जब इसकी जांच की गई, तब पता चला कि वह कई जगह पर नजर आया है. ताजा जानकारी के मुताबिक, वह बदरपुर सीमा से दिल्ली में आता हुआ दिख रहा है. उसके अलावा, कार की पीछे की सीट पर एक बड़ा बैग भी दिखाई दे रहा है. उसका ये CCTV फुटेज बदरपुर टोल प्लाजा से सामने आया है. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, वहां पर वह गाड़ी को रोककर टोल कलेक्टर को पैसे देता दिखाई दे रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button