भोपाल
ट्राले की टक्कर से शिक्षक की मौत

ट्राले की टक्कर से शिक्षक की मौत
भोपाल यशभारत। राजगढ़ निवासी शिक्षक की भोपाल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ के खिलचीपुर निवासी शिक्षक महेंद्र सिंह गुर्जर अपनी पत्नी सुमित्रा बाई व बेटे कुलदीप के साथ २६ मई को कार से खिलचीपुर से राजगढ़ आ रहे थे। रास्ते में मां जल्पा मंदिर के पास ट्राले ने टककर मार दी टक्कर में महेंद्र को गंभीर चोट आई थी जिसके बाद उन्हें भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।







