जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस प्रत्याशी के साथ फार्म जमा करने पहुंचे तन्खा:बोले- वोट देने के बाद हावी होगा जनतंत्र

जबलपुर,यशभारत। आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रजातंत्र को बचाने हम सभी कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव के साथ नामांकन दाखिल कराने एकजुट हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी चाहती है कांग्रेस मुक्त भारत लेकिन जब प्रजातंत्र ही नहीं रहेगा तो फिर क्या। अभी लोग चुप हैं वो सीधे चुनाव में वोट देंगे और फिर उसी दिन जनतंंत्र हावी होगा। ये सारी बातें राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने बुधवार को कहीं।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री तन्खा ने यह भी कहा कि हम लोग वर्कर्स को टिकिट देते हैं। दिनेश भाई भी कांग्रेस के एक वर्कर हैं जो सालों से जनता के बीच में रहे हैं।

चुनाव नहीं प्रजातंत्र और जनता को बचाने की लड़ाई है

कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव के साथ नामांकन फार्म जमा करने कलेक्ट्रेट पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा के चुनाव की लड़ाई नहीं है, बल्कि प्रजातंत्र और जनता को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि कांग्रेस मुक्त भारत हो, पर आर ये बता दे कि क्या प्रजातंत्र में सत्ता पक्ष ही रहता है। विवेक तन्खा ने कहा कि आप विपक्ष का गला घोंट रहे हो, आप कांग्रेस के लोगों को पैसे की दम पर खरीद रहे हो, उन्हे पैसे से कमजोर कर रहें हो। विवके तन्खा ने कहा कि अगर आपको प्रजातंत्र बचाना है तो विपक्ष को शक्तिशाली बनाना होगा।

कोई चुनौती नहीं है भाजपा की

नामांकन फार्म जमा करने कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव ने कहा कि भाजपा कोई चुनौती नहीं है। जिस तरह से आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ रैली में उमड़ी है, वो ये बता रही है कि आगामी चार जून को जबलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस भारी मतों से जीत रही है। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहें पर पाटन विधानसभा से विधायक रहे नीलेश अवस्थी नदारद रहे है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu