भोपाल

संजय नगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दूसरी महिला से बातचीत पर पति से हुआ था विवाद – मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

संजय नगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दूसरी महिला से बातचीत पर पति से हुआ था विवाद
– मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
भोपाल, यश भारत। बैरागढ़ थाना क्षेत्र के संजय नगर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय भारती सोलंकी के रूप में हुई है, जो चार महीने की गर्भवती थी। पांच माह पूर्व ही प्रेम विवाह करने वाली भारती का शव शनिवार रात संदिग्ध हालत में मिला। घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने दामाद पर प्रताडऩा और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मानकर तफ्तीश में जुट गई है।
’वेलरी शॉप में हुआ था प्यार, परिवार के खिलाफ जाकर रचाई थी शादी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारती शादी से पहले एक ’वेलरी शॉप में नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात संजय नगर निवासी विक्की सोलंकी से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा और महज 5 महीने पहले ही दोनों ने विवाह कर लिया। हालांकि, भारती के परिजन इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे, लेकिन उसने परिवार की मर्जी को दरकिनार कर विक्की का हाथ थाम लिया था। शादी के बाद भारती ने नौकरी छोड़ दी थी और वह घरेलू महिला के तौर पर रह रही थी।
गृहक्लेश की वजह बनी दूसरी महिला
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि शनिवार रात को पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ था। भारती को संदेह था कि विक्की का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है और वह उससे छुपकर बातें करता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। माना जा रहा है कि इस घरेलू कलह से तंग आकर ही भारती ने यह कदम उठाया होगा, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
शार्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार, मर्ग कायम
पुलिस ने रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चूंकि शादी को अभी सिर्फ 5 महीने ही हुए थे, इसलिए नियम के मुताबिक मामले की सूक्ष्म जांच की जा रही है। मर्ग कायम कर लिया गया है। मौत के असली कारणों का खुलासा शार्ट पीएम रिपोर्ट और मायके पक्ष के विस्तृत बयानों के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button