जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अंधविश्वास : ब्लैक मैजिक के शक में युवक की पीट पीट कर बेरहमी से हत्या

डिंडौरी|   अमरपुर पुलिस ने मनोरी गांव में ब्लैक मैजिक के शक में युवक की हत्या के मामले में  4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।  संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव घर में मिला था। परिजनों ने पड़ोसी परिवार पर ही हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने रविवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

बताया जाता है कि मनोरी गांव में झम्मल बाई की उल्टी-दस्त से मौत हो गई थी। उसके परिजन उसे झाड़ फूंक करवाने दूसरे गांव लेकर गए हुए थे। महिला का शव लेकर घर आए। फिर हरे सिंह को हाथ पांव बांधकर मारपीट की और गला घोंट कर हत्या कर दी।

 

पुलिस ने संदेहियों से कड़ाई से पूछताछ की तो सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी गेंदा सिंह, जेहर सिंह, कोमल सिंह और तिलक सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button