भोपाल

25 सुहागिनों को बांटा गया सुहाग का सामान 

25 सुहागिनों को बांटा गया सुहाग का सामान

भोपाल, यश भारत। एक शाम छींद श्री परशुराम मंदिर शिवाजी नगर भोपाल में किया जाता है। इस आयोजन में कैबिनेट वाले दादा जी के नाम 68 धर्म प्रेमियों के जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ पर सम्मान के साथ 25वें पाठ पर 25 सिंदूर सुहाग साड़ियां एवं सुहाग चुनरिया का वितरण कर, राम का आधार रामायण वितरण कर भंडारा किया गया। इसका आयोजन प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को किया जाता है। एक शाम छींद वाले दादा जी के नाम संगीत में सुंदरकांड 25 वे पाठ का आयोजन मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया, जगतगुरु मां पीतांबरा धाम के पीठाधीश्वर रविन्द्राचार्य जी महाराज, महामंडलेश्वर अनिलआनंद महाराज, करुणा धाम आश्रम की श्री गुरु मां, महंत राममणि जी, ज्योतिषाचार्य, पंडित लेखराज जी, वेदमूर्ति राम किशोर वैदिक जी, भगवताचार्य डा अरविंद पचौरी, प्रदेश अध्यक्ष नर्वदा शंकर भार्गव, अजय उपाध्याय सहित लगभग 19 जिलों के भक्तों ने अपनी हाजिरी लगाई। संगीत में पाठ के उपरांत 68 धर्म प्रेमियों के जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ जुलाई माह में होने के कारण उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया विगत 25 पाठों में 952 सकल समाज के सनातनी को सम्मानित किया जा चुका है। इसके बाद 25 सिंदूर सुहाग साड़ियों मातृ शक्तियों को लकी ड्रा से वितरित की गई और सुहाग चुनरी भेंट की, इस दौरान राम रामायण अर्थ सहित लकी ड्रा से 5 महानुभावों को वितरित की विगत वर्षों में 1130 रामायण भेंट की जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button