आज रात स्ट्राबेरी मून बिखेरेगा चांदनी

आज रात स्ट्राबेरी मून बिखेरेगा चांदनी
भोपाल यशभारत। पश्चिम में सूर्य के ढ़लते ही पूर्वी आकाश में पूनम का चंद्रमा उदित होगा। जिसके चलते बुधवार की रात बेहद खास होने जा रही है। जो चांद देर रात दिखाई देगा उसे स्ट्राबेरी मून नाम दिया गया है। जो कि पश्चिम देशों में इस समय पकने वाली स्ट्राबेरी के कारण रखा गया है। पूर्णिमा की ठीक खगोलीय स्थिति दोपहर 1 बजकर 13 मिनिट पर होगी । उस समय भारत में दिन चल रहा होगा। राष्ट्रपति पदक प्राप्त विज्ञान प्रसारिका सारिका घारू ने बताया कि कुछ देशों में इसे हॉट मून, रोज़ मून , मीड मून कहा जाता है। सूर्यास्त के बाद आप इसे पूर्व दिशा में उदित होता देख पाएंगे, जो कि मध्यरात्रि में आपके सिर के उपर आकर सुबह सबेरे पश्चिम में अस्त हो जाएगा। इस पूर्णिमा पर चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी 4 लाख किमी से अधिक होने के कारण यह अपेक्षाकृत छोटा ही दिखेगा। सारिका ने बताया कि पूर्णिमा का चांद महने के बदलने और मौसम की जानकारी का समय बताने आकाशीय घड़ी के रूप में उपयोग किया जाता रहा है । लगभग हर 20 साल में स्ट्राबेरी मून और समर सोलिस्टस की घटना एक साथ होती है । अगले साल स्ट्राबेरी मून 30 जून 2026 को होगा ।







