गणेश प्रतिमा के चल समारोह पर पथराव, थाने का घेराव, चक्काजाम
Stone pelting at Ganesh idol ceremony, police station gheraoed, blockade

गणेश प्रतिमा के चल समारोह पर पथराव, थाने का घेराव, चक्काजाम
-डीआईजी बंगला चौराहे पर हिन्दू संगठनों ने किया चक्काजाम
भोपाल,यशभारत।
राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में आज चल समारोह में शामिल होने जा रही भगवान गणेश की झांकी पर कुछ अज्ञात असमाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना के विरोध में हिन्दू संगठनों ने डीआईजी बंगला चौराहा पर चक्काजाम के थाना का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और जमकर नारेबाजी की।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज रात करीब 8 बजे गौतम नगर थाना क्षेत्र के आरिफ नगर से भगवान गणेश की झांकी कल समारोह में शामिल होने जा रही थी, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने झांकी पर पथराव कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर गुस्साए लोगों और हिन्दू संगठनों ने डीआईजी बंगला चौराहा पर चक्काजाम पर गौतम नगर थाना का घेराव कर दिया, लोगों ने नारेबाजी कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद आला पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। खबर लिखे जाने तक हिन्दू संगठन समेत सैंकड़ों लोग अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे थे।







