भोपालमध्य प्रदेशराज्य

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ‘मन की बात’ सुनने के बाद कहा, यह सिर्फ मोदी जी के मन की नहीं, पूरे देश की मन की बात है

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ‘मन की बात’ सुनने के बाद कहा, यह सिर्फ मोदी जी के मन की नहीं, पूरे देश की मन की बात है

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण पूरे देश में सुना गया। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ इस कार्यक्रम को सुना। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को लेकर महत्वपूर्ण प्रतिक्रियाएं दीं।

शर्मा ने कहा, आज का ‘मन की बात’ सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात नहीं थी, बल्कि यह देश की ‘मां’ की बात थी। उन्होंने महाराणा प्रताप के शौर्य, भारतीय सेना के पराक्रम और ऑपरेशन सिंधु जैसी ऐतिहासिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए देशभक्ति की भावना को जागृत किया।

उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंधु’ के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया और इसने पूरे देश में तिरंगा यात्राओं के रूप में देशभक्ति का नया जोश भर दिया है। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश को दोहराते हुए शर्मा ने बताया कि आज लोग अपने नवजात बच्चों का नाम ‘सिंधु’ रख रहे हैं, जिससे यह साबित होता है कि देश के नागरिक अपने सैन्य अभियानों को कितनी श्रद्धा से अपनाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में ‘वोकल फॉर लोकल’ की अपील भी की। उन्होंने कहा कि नागरिक छुट्टियों में विदेशों की यात्रा करने के बजाय भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की सैर करें। शर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खजुराहो जैसे स्थलों पर अब लोकल टूरिज़्म तेजी से बढ़ रहा है, जो प्रधानमंत्री की सोच का प्रभाव है। इसके अलावा, मोदी जी ने युवाओं को मेक इन इंडिया, एजुकेशन और टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी और ड्रोन ऑपरेटर जैसे नए करियर विकल्पों का भी उल्लेख किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button