इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

हाथरस के सिकंदराराऊ सत्संग में भगदड़: बच्चे व महिलाओं सहित 50 से ज्यादा की मौत, कई श्रद्धालु जख्मी, जानें पूरा घटनाक्रम 

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार (2 जुलाई) को भीषण हादसा हो गया। यहां के सिकंदराराऊ कस्बे में धार्मिक आयोजन में भगदड़ मचने से 40 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। हालांकि, प्रशासनिक तौर पर अभी 27 लोगों की पुष्टि हो गई।

एटा सीएमओ उमेश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में अब तक 27 शव पहुंचाए जा चुके हैं। मृतकों में 25 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर जांच उपचार किया जा रहा है।

इस घटना में कई लोग जख्मी हुए हैं। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को उपचार के लिए एटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबकि, सामान्य चोंट पर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

Hathras Stampede

Hathras Stampede: हाथरस हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घटना हादरस जिल के सिकंदराराऊ कस्बे की है। यहां भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। सत्संग के बाद जैसे भी श्रद्धालु जैसे ही बाहर निकलने लगे। इस दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें कुछ महिलाएं और बच्चे जमीन पर गिर गए। जिन्हें उठने का मौका ही नहीं मिला और लोग कुचलते रहे। Hathras Stampede

Hathras Stampede: हाथरस हादसे के बाद सिकंद्राराऊ ट्रामा सेंटर में मृतकों के शव।

घटना के दौरान चीख पुकार मच गई। हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और भीड़ नियंत्रित कर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अब तक 20 लोगों की मौत की सूचना सामने आया है। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Hathras Satsang Accident

हाथरस के सिकंदराराऊ कस्बे में भोलेबाबा के सत्संग में मौजूद श्रद्धालु।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी उमेश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांत द्विवेदी, कोतवाल अरुण पवार सहित पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़ितों की मदद में जुटे हुए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में घायलों के परिजन भी पहुंच गए हैं।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button