जबलपुरमध्य प्रदेश

स्टैमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल विजय नगर में संपूर्ण भव्यता से मनाया गया वार्षिक समारोह

बच्चों की अनुपम प्रस्तुतियों को मिली सबकी सराहना

जबलपुर, यशभारत। स्टैमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल विजय नगर में तीन दिवसीय रंगारंग वार्षिक समारोह का भव्यता से आयोजित तिकया गया। नृत्य, गीतों से सजे आकर्षक समारोह में प्रतिभागी बच्चों ने अनेक रोचक प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों, आमंत्रितों और अभिभावकों ने करतलध्वनि के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। यह पहला अवसर था जब स्टैमफील्ड स्कूल की दोनों शाखाओं बलदेवबाग एवं विजय नगर के छात्र छात्राओं ने एक साथ वार्षिक समारोह में बढ़चड़कर प्रस्तुतियां दीं । प्रथम दिन किंडरगार्टन के नन्हे मुन्ने छात्रों छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का भावपूर्ण संदेश लिए हुए नृत्य संगीत की प्रस्तुति दी गई, जिसमें अपने नन्हे मुन्नों का साथ उनके माता-पिता ने भी दिया।

Table of Contents

शानदार सर्कस का प्रदर्शन

WhatsApp Image 2025 12 26 at 10.11.59

समारोह की श्रृंखला के क्रम में दूसरे दिन कक्षा पहली से चौथीं के छात्रों द्वारा शानदार सर्कस का प्रदर्शन किया गया जिसमें छात्रों के द्वारा नृत्य संगीत,एक्रोबेट , मैजिक शो,क्लाउन कामेडी जैसी मजेदार प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित अभिभावकों की खुशी और हैरत का ठिकाना नहीं था।

भव्य कृष्ण लीला ने मोहा

WhatsApp Image 2025 12 26 at 10.11.21

समारोह के आखिरी दिन कक्षा पांचवीं से बारहवीं के छात्रों द्वारा भव्य कृष्ण लीला की प्रस्तुति दी गई। नृत्य संगीत और भावपूर्ण संवादों से सज्जित इस कृष्ण लीला ने भक्ति का ऐसा माहौल बना दिया, जिसमें सभी अभिभावक डूब गए। इस त्रिदिवसीय वार्षिक समारोह में अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की और इस भव्य समारोह के साक्षी बने।

ये रहे सम्मानीय अतिथि

WhatsApp Image 2025 12 26 at 10.12.35

इनमें शामिल रहे ,न्यायाधीश श्री संजय द्विवेदी , नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ नवनीत सक्सेना , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पल्लवी शुक्ला, कार्यकारी निदेशक आयुध निर्माणी जबलपुर विनीत शर्मा , छात्र कल्याण संघ एग्रीकल्चर कॉलेज जबलपुर के डीन डॉ अमित कुमार शर्मा , प्रतिष्ठित समाचार पत्र यशभारत के संस्थापक आशीष शुक्ला , पार्षद कमलेश अग्रवाल ,प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर श्रीमती सोनिया बड़ेरिया , मोटिवेशनल स्पीकर विवेक त्रिपाठी , प्रसिद्ध लेखक एवं कवि श्रीमती बाबूशाह कोहली , स्टैमफील्ड की चेयरपर्सन श्रीमती मधु सुरेन्द्र जायसवाल , सुभाष महाजन , गन फोर ग्लोरी के डायरेक्टर प्रशांत जैन, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर सौरभ सिंघई, नचिकेता स्कूल विजय नगर की प्रधानाचार्या श्रीमती कृष्णा नियोगी, स्टैमफील्ड के संचालक पर्व जायसवाल एवं डायरेक्टर श्रीमती सुप्रिया जायसवाल तथा स्टैमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल की दोनों शाखाओं की प्रधानाचार्या श्रीमती मनमीत कोहली एवं श्रीमती रजनी घई इत्यादि।

अभिभावकों ने खुले दिल से की प्रशंसा

इस समारोह की अभिभावकों ने खुले दिल से प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अत्यंत प्रसन्न हैं, कि उन्हें इस स्तर का आयोजन देखने को मिला। उन्होंने कहा कि वे अपने को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उनके बच्चे एक ऐसी संस्था में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं , जहां सही मायने में छात्रों का सर्वांगीण विकास हो रहा है और ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है ,जो अब तक केवल महानगरों में ही देखने को मिलती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button