सर्पदंश की घटनाएं हमारे लिए चुनौती: मुख्यमंत्री

सर्पदंश की घटनाएं हमारे लिए चुनौती: मुख्यमंत्री
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में सांप के काटने की घटनाएं और उनसे होने वाली मौतों पर चिंता जताई है। यह चिंता उन्होंने भारतीय वन प्रबंध संस्थान में आयोजित वन विकास निगम की 50 वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जताई है। उन्होंने कहा कि वैसे कई सवाल मैं ही उठाता रहता हूं जैसे रैपटाइल में सांपों की गिनती की ही प्रक्रिया नहीं हैं। इसमें वन विभाग दोष नहीं हैं। ये मैंने पूरे देश में पूछा तो बताया हमारे यहां सांपों की गिनती की प्रक्रिया ही नहीं हैं। उनका कहना है कि नागपंचमी आ रही है हमारे यहां नाग चुनौती भी हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा यदि व्यक्ति की जान जाती है तो सर्पदंश की घटनाओं के कारण जाती है सर्पदंश को कैसे रोकें, उसको चुनौती की तरह लें बचाव को लेकर जो उपाय हो सकते हैं वो सब करें। वन्यजीव हमारे लिए जरूरी है जनता की जान भी जरूरी है। सीएम ने कहा, किसी भी निगम की 50 साल की यात्रा हमारे लिए गौरवपूर्ण है। हमारे निगम को न केवल बल्कि महाराष्ट्र में भी काम मिल रहा है। आपने दूरगामी दृष्टि से अच्छी छलांग लगाने का काम किया है। निगम में जो संभावनाएं हैं, उस पर काम किया जाए। जब हम 50 साल के मुकाम तक पहुंचते हैं तो सिंहावलोकन करते हुए पुरानी व्यवस्थाओं के आधार पर अगली छलांग और बड़ी लगाने का संकल्प लेने की जरूरत है।







