देशविडियो

यूएन रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, 2023 के दौरान 51 हजार से अधिक महिलाओं और लड़कियों की मौत -उसका साथी या परिवार का सदस्य जिम्मेदार

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

नई दिल्ली, एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र महिला और संयुक्त राष्ट्र के ड्रग्स और क्राइम ऑफिस एजेंसियों ने सोमवार को जो रिपोर्ट जारी की है उसके अनुसार वैश्विक स्तर पर 2023 के दौरान 51 हजार से अधिक महिलाओं और लड़कियों की मौत के लिए उसका साथी या परिवार का सदस्य जिम्मेदार था। जोकि 2022 की संख्या से अधिक था। यानि महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित जगह घर है, लेकिन अगर यूएन की रिपेार्ट कहे कि घर महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है, तो एक बार तो आप भी सोच में पड़ जाएंगे। साल 2023 में रोजाना औसतन 140 महिलाओं और लड़कियों को उनके अंतरंग साथियों और परिवार के सदस्यों ने मार दिया। संयुक्त राष्ट्र महिला और संयुक्त राष्ट्र के ड्रग्स और क्राइम ऑफिस ने कहा महिला हिंसा उन्मूलन अंतरराष्ट्रीय दिवस पर जारी रिपोर्ट के अनुसार आंकड़ों में वृद्धि इसलिए हुई है क्योंकि अधिक से अधिक देशों ने डेटा उपलब्ध कराया है। दोनों एजेंसियों ने जोर देकर कहा हर जगह महिलाएं और लड़कियां लिंग आधारित हिंसा में बड़े स्तर पर प्रभावित होती है। इससे कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि साल 2023 में घर महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित जगहों में से एक है।
महिला हत्या में अफ्रीका पहले स्थान पर
महिलाओं के खिलाफ हत्याओं में पहले नंबर पर अफ्रीका है। अफ्रीका में 2023 में लगभग 21 हजार 700 महिलाओं की हत्या हुई। पिछले साल अमेरिका में भी यह दर ज्यादा थी। अमेरिका में प्रति एक लाख महिलाओं पर 1.6 महिलाएं पीडि़त थीं। वहीं ओशिनिया में 1 लाख महिलाओं पर 1.5 महिलाएं पी?ित थीं। रिपोर्ट के अनुसार एशिया में अन्य देशों के मुकाबले काफी कम दर है। यहां एक लाख महिलाओं पर 0.8 पीडि़त थे और यूरोप में प्रति 1 लाख महिलाओं पर 0.6 पीडि़त थे।
80 प्रतिशत पुरुषों की हत्या
यूएन की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि यूरोप और अमेरिका में निजी क्षेत्र की महिलाओं की जानबूझकर हत्या उनके रिश्तेदारों द्वारा की जाती है। वहीं पुरुषों की हत्या घरों और परिवारों के बाहर होती हैं। अनुमान के अनुसार 2023 में 80 प्रतिशत हत्याएं पुरुषों की हुई, जबकि 20 प्रतिशत महिलाओं की। परिवार के भीतर हुई हिंसा पुरुष की तुलना में महिला को और अधिक प्रभावित करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu