जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शिवराज सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी: PM मोदी के अतिमहत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स की निगरानी करेंगे कृषि मंत्री चौहान 

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रधानमंत्री मोदी ने शिवराज सिंह उन्हें निगरानी समिति का अध्यक्ष बनाया है। शिवराज सिंह की अध्यक्षता वाला मंत्रियों का समूह सरकार की योजनाओं, बजट और परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेगा।  इस मॉनिटरिंग ग्रुप की पहली बैठक 18 अक्टूबर को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO)में हुई। इसमें केंद सरकार के सभी सचिव भी शामिल हुए।

फीस तथा संबंधित विषयों का विनिमियमन नियम 2020 के तहतनिम्नलिखित अनियमितताएँ किया जाना सिदध पा2

PM मोदी की चिंता दूर करने की पहल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते कई योजनाओं की समीक्षा नहीं कर पाते। इसलिए उन्होंने मनीटरिंग समिति गठन किया है। ताकि, योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी न होने पाए। निगरानी समूह की प्रमुख जिम्मेदारी है कि वह पीएम द्वारा घोषित योजनाओं और उनके कार्यान्वयन की समीक्षा करे। ऐसी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी नींव पीएम ने रखी है।

 

इसलिए पॉवरफुल हुए शिवराज 
शिवराज सिंह चौहान को संगठन और सरकार चलाने का लंबा अनुभव है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते और फिर केंद्रीय मंत्री के तौर पर सुशासन के नए आयम स्थापित किए हैं। बतौर कृषि मंत्री शिवराज ने हर माह किसान संगठनों से संवाद शुरू कर उनकी नाराजगी दूर की। उनकी इस पहल से हरियाणा चुनाव में भी फायदा हुआ है। शिवराज के पास अभी झारखंड विधानसभा चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी है। इस बीच मानिटरिंग समिति का अध्यक्ष बनाया जाना, उनके बढ़ते सियासी कद का असर माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button