
मुंबई, यश भारत। भाईंदर और डहाणू रोड के बीच रेलवे ट्रैक पर भारी जलभराव के कारण दक्षिण गुजरात में मुंबई की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को रोक दिया गया है।
कम से कम सात ट्रेनों को वलसाड जिले के वापी और सूरत स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट (यात्रा समाप्त) कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जलस्तर कम होने के बाद अन्य ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।
तस्वीर में गुजरात के भिलाड रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन दिखाई दे रही है, जहां कई ट्रेनें आगे बढ़ने की प्रतीक्षा में खड़ी हैं।







