जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

जीवन में लक्ष्यों को करें निर्धारित बच्चे मोबाइल से बनाएं दूरी 

फादर डे पर स्टेमफील्ड स्कूल के संचालक पर्व जायसवाल से तीसरी क्लास की छात्रा यशिका ईशानी शुक्ला की खास चर्चा 

जबलपुर, यश भारत । पफादर्स डे के अवसर पर स्टेम पील्ड ग्रुप के निदेशक पर्व जायसवाल ने एक विशेष और संवाद कार्यक्रम में तीसरी कक्षा की छात्रा यशिका ईशानी शुक्ला के सवालों का जवाब देते हुए बच्चों, अभिभावकों समाज के लिए कई महत्वपूर्ण संदेश दिए। इस दौरान पिता के महत्व, योग दिवस, बच्चों के भविष्य, मोबाइल के बढ़ते उपयोग और स्वच्छता जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा हुई। पर्व जायसवाल ने कहा कि फादर्स डे केवल एक उत्सव नहीं बल्कि बालमन के प्रश्नों का सरल जबाव पिता के त्याग, जिम्मेदारी और जीवनभर किए गए मौन संघर्ष को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हर पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयास करता है और बच्चों को भी उनके योगदान को समझना चाहिए। योग दिवस पर उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य परंपरा है, जिसने आज पूरी दुनिया में अपनी  अलग पहचान बनाई है।

1782210111 WhatsApp Image 2026 06 23 at 13.56.10

योग स्वस्थ शरीर और संतुलित जीवन का आधार है और बच्चों को इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। छात्रा के सवाल पर कि माता-पिता मोबाइल के लिए रोकते क्यों हैं, इस पर उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को रोकते नहीं बल्कि उनके बेहतर विकास की चिंता करते हैं। मोबाइल का अत्यधिक उपयोग बच्चों की एकाग्रता, पढ़ाई और मानसिक विकास को को प्रभावित कर सकता है। बच्चों को समय का सही उपयोग करते हुए खेल, पुस्तक बच्चों के विकास में अभिभावकों के निर्णय महत्वपूर्ण पठन, परिवार और मित्रों के साथ संवाद बढ़ाना चाहिए। उन्होंने बच्चों से अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य तय करने और लगातार मेहनत करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button