जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद विवेक तंखा का दो दिवसीय जबलपुर दौरा आज से

जबलपुर यश भारत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक तंखा आज दोपहर 3:00 बजे दिल्ली से फ्लाइट द्वारा जबलपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।श्री तंखा अपने प्रवास के दौरान सबसे पहले गोविंदराम सेकसरिया कॉलेज (जीएस)में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वे शहर में आयोजित विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक आयोजनों में भी शिरकत करेंगे।विवेक तंखा का यह दौरा दो दिनों का होगा, जिसमें वे स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे और कार्यकर्ताओं को आगामी रणनीति के लिए मार्गदर्शन देंगे। 18 अगस्त को जबलपुर से रवाना हो जाएंगे।








