मोहन यादव सरकार कार्यकाल की दूसरी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
प्रशासनिक कसावट के साथ तालमेल की मोहर

मोहन यादव सरकार कार्यकाल की दूसरी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
प्रशासनिक कसावट के साथ तालमेल की मोहर
भोपाल,यश भारत। सोमवार को रात को हुई प्रशासनिक सर्जरी की जानकारी यश भारत ने काफी पहले दे दी थी जो समझ जा रहा था उसके तहत स्थानांतरण आदेश में जो नियुक्तियां हुई है वह प्रदेश की प्रशासनिक स्वत की स्पष्ट तस्वीर है मुख्य सचिव के 1 वर्ष के कार्यकाल बढ़ा जाने के बाद यह पहले स्थानांतरण की सूची विशेष चौंकाने वाली नहीं है जिन अधिकारियों की जिस तरह की कार्यप्रणाली थी उनको उसे तरह का दायित्व दिया गया है। धार में महिला आईएएस को कलेक्टर बनने के पीछे यह मंशा साफ़ दिख रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितम्बर को महिलाओं से संबंधित कार्यक्रम करने वाले हैं यह उसकी तैयारी का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले ही यह स्पष्ट कहा था कि अब कार्य करने वालों को ही तवज्जो दी जाएगी वह सूची में स्पष्ट दिख रही है अधिकारियों के परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए सूची तैयार की गई है इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच बेहतर संबंध का सामंजस्य देखने को मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में सरकार बनने के बाद प्रदेश में पहली बड़ी सर्जरी हुई थी उसके बाद कुछ अधिकारियों के स्थानांतरण हुए बीच में ज़रूरत के हिसाब से जरूर हुए हैं लेकिन डॉ मोहन यादव सरकार कार्यकाल की दूसरी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी से प्रशासनिक कसावट देखने को मिलेगी।







