जबलपुरदेशमध्य प्रदेश
सचिन तेंदुलकर ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया : फोटो और आवाज का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह किया जा रहा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को मुंबई क्राइम ब्रांच के साइबर सेल में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इंटरनेट पर चल रहे फेक एडवर्टाइजमेंट में उनके नाम, फोटो और आवाज का इस्तेमाल किया गया है।
क्राइम ब्रांच ने इस मामले में IPC की धाराओं 420, 465 और 500 के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें धोखाधड़ी, जालसाजी और IT अधिनियम की संबंधित धाराएं शामिल हैं। सचिन की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।