जबलपुरमध्य प्रदेश

जनता की सुरक्षा व सड़क पर अनुशासन कायम रखने के आरटीओ का चला अभियान

अनेक वाहनों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई कर जुर्माना भी वसूला

जबलपुर यशभारत। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर नियम विरुद्ध दौड़ रहे वाहनों को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा सख्त कदम उठाते हुए अनेक वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में हजारों का राजस्व भी वसूला गया। उल्लेखनीय है कि सड़क पर दौड़ रहे सार्वजनिक सेवा वाहनों को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया। आरटीओ की इस कार्रवाई से परिवहन कारोबारियों और वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर न केवल जुर्माना वसूला गया बल्कि कई गाड़ियों को जब्त कर कार्रवाई की गई।

इस संबंध में आरटीओ जितेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि शहर व आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक सेवा वाहन जैसे ऑटो, बस और मैजिक पर आरटीओ की टीम ने ताबड़तोड़ जांच अभियान चलाया। इस दौरान फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) सहित अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जिन वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाया गया, उनसे मौके पर ही चालानी कार्रवाई कर भारी जुर्माना वसूला गया। आरटीओ श्री रघुवंशी ने बताया कि आम जनता की सुरक्षा और सड़क पर अनुशासन कायम रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

वहीं कार्रवाई के चलते ऑटो-बस चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा और कई चालक जांच से बचने के लिए रास्ता बदलते हुए देखे गए। स्थानीय लोगों ने आरटीओ की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अनियमित और कागजों के बिना दौड़ रहे वाहनों से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ऐसे में यह अभियान आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button