जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

Rohit Sharma बने वर्ल्‍ड के नंबर-1 वनडे बल्‍लेबाज,

Rohit Sharma ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Rohit Sharma बने वर्ल्‍ड के नंबर-1 वनडे बल्‍लेबाज,

भारतीय टीम के दिग्गज रोहित शर्मा आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहली बार नंबर-1 वनडे बैटर बन गए हैं। उन्होंने 38 साल की उम्र में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की। रोहित ने वनडे कप्तान शुभमन गिल को पछाड़ते हुए दुनिया के नंबर-1 वनडे बैटर का ताज पहन लिया हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में कुल 202 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 101 रहा था, जिसमें आखिरी मैच में उनके बल्ले से नाबाद सेंचुरी भी निकली थी।

इस मैच में भारत की जीत के साथ रोहित को प्लेयर ऑफ द सीरीज और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था। रोहित के पास 781 रेटिंग प्वाइंट्स है, जबकि गिल दो स्थान खिसकर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग प्वाइंट्स 745 है।

Rohit Sharma ने ICC ODI Rankings में पहला स्थान हासिल किया

भारत को 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने वाले रोहित (Rohit Sharma ICC Rankings), सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और गिल के बाद दुनिया के नंबर 1 वनडेबल्लेबाज बनने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। उन्होंने भारत के नए कप्तान शुभमन गिल को पछाड़ दिया। गिल अब पहले से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों में वह 10, 9 और 24 रन ही बना सके थे।

Rohit Sharma ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

38 साल और 182 दिन की उम्र में रोहित आईसीसी मेंस वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग (ICC Rankings) में पहला स्थान हासिल करने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं और अपने करियर में पहली बार यह उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर 38 साल की उम्र के बाद लिस्ट में शीर्ष पर पहुंचने वाले वह एकमात्र बल्लेबाज हैं। सचिन ने साल 2011 में टेस्ट प्रारूप में यह उपलब्धि दर्ज की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button